Khabar Cinema

अनूप जलोटा, समीर सेन ने सानिया रवानी के सिंगल "नैना लगा रे" लॉन्च किया




                                सानिया रवानी  का दूसरा रोमांटिक सिंगल "नैना लगे रे"का विमोचन हुआ तो यहाँ संगीत से जुडी कई बड़ी हस्तियां उपस्थित थीं जिनमे अनूप जलोटा,संगीतकार समीर सेन, रिमि धर और सोमशुभ्रो सरकार । यह गाना क्लासिकल और मेलोडी सॉन्ग है  अनूप जी  ने कहा कि " मै यहागाना कई बार सुन और देख सकता हूँ, इनकी आवाज़ में स्थिरता और मेलोडी है| समीर सेन को भी वेदिओ और यह गाना काफी पसंद आया| इस गाने को लिखा और संगीत रिमि धर ने दिया और निर्देशन सोमशुभ्रो सरकार का है| 
                          सानिया ने  संगीत  की शिक्षा पंडित सत्यनारायण सिंह, प्रख्यात म्यूजिक डायरेक्टर कुलदीप सिंह, और श्रीमती गार्गी दत्ता एवम्‌ पंडित रत्नमोहन शर्मा से ली है| सानिया अब भी वोकल क्लास सिख रही है गुरु  रितु जौहरी आगरा घराना से |
        सानिया ने अपने  उम्र  के 9 साल से ही गाना शुरू कर दिया था| सानिया ने  अप कमिंग फ़िल्म त्रिकोड के लिए भी गाना गया है जिसे संगीतबद्ध किया है रिमि धर ने | मराठी लड़की सानिया कई भाषा में गाने में माहिर है,  हिन्दी, मराठी, गुजराती, इंग्लिश और अरेबिक भाषा| सानिया ने अपनी प्रतिभा से कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए है|